बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे
कर्नाटक के तुमकुरू में आयोजित नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कॉम्पिटिशन में पहली बार बिहार को गोल्ड मेडल दिलाकर अपना, मसौढी का और बिहार का गौरव बढानेवाले मसौढी क्षेत्र के लोकप्रिय योगाचार्य डॉक्टर दिलीप कुमार का कृष्णा गुरूकुल स्कूल प्रांगण में नागरिक चेतना मंच की ओर से माला पहनाकर व (अंग वस्त्र) साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर दिलीप कुमार ने कहा कि अब उनका अगला टार्गेट जापान में आयोजित एशिया योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल करना है और इसके लिए वे कृत संकल्पित हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमाकांत रंजन किशोर जी ने और संचालन कृष्णा गुरूकुल स्कूल के निदेशक विश्वरंजन ने किये। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में नागरिक चेतना मंच के संयोजक अतुल अवस्थी जी, सचिव उज्ज्वल कुमार, दानेन्द्र समदर्शी, विद्या एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक राहुल सर, आर सी एम लीडर शुशील कुमार, रेड क्रॉस के वोल्युन्टीयर विकासचन्द्र, सुधीर कुमार सत्या कुमारी, रम्या कुमारी व राजलक्ष्मी आदि सहित अन्य लोग व गुरूकुल के बच्चे शामिल थे।
0 Comments
Thanks to comment