कदमकुआं बुद्ध मूर्ति के पास धरने में पहुंचे विधायक ।

बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद  2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरे

कदमकुआं बुद्ध मूर्ति के पास धरने में पहुंचे विधायक ।


पटना: फुलवारीशरीफ के विधायक  कदमकुआं में दशकों से बसे लगभग 55 मांझी परिवारों को उजाड़ने के खिलाफ धरने में भाग लेकर सरकार के इस निर्णय का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह कदम गरीबों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के साथ अन्याय है।

विधायक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने गरीबों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है और पूंजीपतियों के पक्ष में काम कर रही है। उन्होंने सरकार से तत्काल विस्थापन की प्रक्रिया को रोकने और इन परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।


विधायक ने चेतावनी दी कि अगर सरकार गरीबों की आवाज दबाती रही, तो भाकपा (माले) इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक जोरदार तरीके से उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस अन्याय का खामियाजा सरकार को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

भाकपा (माले) ने वादा किया कि वे मांझी परिवारों के साथ खड़े रहेंगे और न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

सभी दर्शकों को पुनपुन एक्सप्रेस की तरफ से मकरसंक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं 

Post a Comment

0 Comments