बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे
संविधान प्रस्तावना शिला पट्ट का अनावरण करने पहुँचे विधायक
![]() |
पटना//फुलवारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम अधपा मे शनिवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक द्वारा संविधान प्रस्तावना शिला पट्ट का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता के साथ महागठबंधन के नेता भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार संविधान पर हमले कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिया गया विवादित बयान निंदनीय है। इसके अलावा, हाल ही में भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए बयान कि "राम मंदिर बनने के बाद ही आजादी मिली" पर कड़ा विरोध जताते हुए विधायक ने कहा कि यह बयान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को अपमानित करने का प्रयास है।
विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे संविधान को बदलने की साजिश रच रहे हैं और अपने एजेंडे के तहत मनुस्मृति लागू करना चाहते हैं, ताकि गरीब, शोषित और वंचित वर्गों को हमेशा के लिए दबाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाकपा (माले) संविधान की रक्षा के लिए हर संभव कुर्बानी देने को तैयार है और भाजपा की इन नीतियों को सफल नहीं होने देगी।
संविधान बचाने के लिए तिरंगा मार्च और महाजुटान रैली का ऐलान
विधायक ने घोषणा कि भाकपा (माले) पूरे बिहार में तिरंगा मार्च यात्रा निकालेगी, ताकि जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि बिहार की जनता के हक और सम्मान की रक्षा के लिए आगामी 9 मार्च को महाजुटान रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और भाजपा की संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाएंगे।
भाकपा (माले) ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा मार्च और महाजुटान रैली में शामिल होकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के इस संघर्ष को मजबूती दें।
इस अवसर पर माननीय विधायक के साथ भाकपा माले फुलवारी प्रखंड सचिव गुरुदेव दास, वरिष्ठ नेता शरीफा मांझी, साधु सरण,मंटू, भोला, नौलेश, अनिल चंद्रवंशी, देवीलाल पासवान, ललिन पासवान,मधुर सहित सैकड़ो लोग शामिल थे ।


0 Comments
Thanks to comment