उत्क्रमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजघाट नवादा के नवनिर्मित भवन का विधायक ने किया उद्घाटन

 बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद  2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरे

उत्क्रमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजघाट नवादा के नवनिर्मित भवन का विधायक ने किया उद्घाटन।


विदित हो कि फुलवारी विधानसभा अंतर्गत उत्क्रमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजघाट नवादा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक एवं स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल रविदास के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की सचिव एवं प्रधानाचार्य श्वेता भारती भी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही,


नवनिर्मित विद्यालय भवन के प्रांगण में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का शिलापट्ट भी विधायक द्वारा अनावरण किया गया। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्रों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ भी दिलाई। 

अपने संबोधन में विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि हमारा प्रयास है कि फुलवारी विधानसभा के सभी उच्च विद्यालयों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का शिलापट्ट लगाया जाए, ताकि छात्र विद्यालय में आते ही इससे रूबरू हों और इसे अपने दैनिक जीवन में आत्मसात कर सकें। चूँकि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, इसलिए संविधान की प्रस्तावना को विद्यालय में प्रार्थना के पश्चात प्रतिदिन सभी छात्रों को पढ़ना चाहिए।


विधायक ने यह भी कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हमेशा शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बहिष्कृत समाज की मुक्ति के साथ-साथ नए राष्ट्र के निर्माण में भी योगदान दिया। बाबा साहब कहते थे कि सफलता कभी भी स्थायी नहीं होती और असफलता कभी अंतिम नहीं होती। हमें तब तक प्रयास करते रहना चाहिए जब तक हमारी सफलता इतिहास न बन जाए।

उद्घाटन समारोह में विधायक के साथ बेहरावा पंचायत के पूर्व मुखिया जय प्रकाश पासवान, उमेश सिंह, सरपंच विजय प्रसाद सहित महागठबंधन के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments