ईद का त्यौहार खुशियां बांटने के साथ-साथ हमें प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे के वातावरण -श्याम रजक

बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद  2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरे..

पटना: ईद-उल-फितर के पाक अवसर पर पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव जदयू श्याम रजक फुलवारी शरीफ के चौराहा मस्जिद, संघी मस्जिद, खानकाह, इसोपुर, नया टोला, टमटम पड़ाव,हारूण नगर सेक्टर-1, हारूण नगर सेक्टर-2, तथा विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों भ्रमण कर लोगों को ईद की दिली मुबारकबाद दिए। इस अवसर पर खानकाह पहुँचकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दि। 

इस पाक मौके पर श्याम रजक ने फुलवारीशरीफ के नगर सभापति मो० आफताब आलम, जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजूम आरा, पूर्व विधायक मो० अब्बू दोजाना, इसोपुर मो० ललन भाई, मो० जाहीद, मो० नईम अख्तर, वार्ड-22 पार्षद मो० मुन्ना , वार्ड पार्षद मो० टींकू , जदयू महानगर अध्यक्ष मो० मिनहाज, मो० खुर्शीद आलम,मो० पप्पू चांद, मो० इलियाकत भाई, मो० अब्बास साहेब, मो० पप्पू खान, मो० जावेद,  मो० असगर  सहित हजारो मुस्लिम अभिभावक, बुजुर्ग एवं फुलवारीशरीफ की मुस्लिम जनता-जनार्दन से मुलाकात कर ईद मिलन समारोह का हिस्सा बने एवं फुलवारीशरीफ सहित समस्त देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय के भाइयों-बहनों को ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद दिए।

श्याम रजक ने कहा की ईद का त्यौहार खुशियां बांटने के साथ-साथ हमें प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे के वातावरण को सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।

सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाते हुए इस पाक पर्व को हर्षोल्लास एवं अमन-चैन के साथ मनाया।

इस मौके पर स्थानीय लोगों के गले मिलकर खुशी का इजहार किया और सभी को ईद की मुबारकबाद दी।

Post a Comment

0 Comments