बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे..
पूर्व विधायक अरुण मांझी लखनपार गाँव में आयोजित यज्ञ में हुए शामिल, JDU संग BJP नेताओं की विशेष उपस्थिति
पुनपुन (पटना): जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व विधायक अरुण मांझी पुनपुन प्रखंड के लखनपार गांव में आयोजित विशाल यज्ञ में शामिल हुए। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख JDU और BJP नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सौरव, समरेश, सुमन , अमित , नगर अध्यक्ष रितेश कुमार उर्फ भूताली , और उपाध्यक्ष भोला ने भी भाग लिया। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा।
पूर्व विधायक अरुण मांझी ने कहा, "धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। यह हमारे संस्कार और परंपरा को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।" उन्होंने आयोजन समिति को सफल यज्ञ के लिए बधाई दी और भविष्य में ऐसे आयोजनों में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।
नगर अध्यक्ष रितेश कुमार उर्फ भूताली ,उपाध्यक्ष भोला ने भी आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इससे समाज में सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है।
यज्ञ में आहुति देकर कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
यज्ञ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस धार्मिक अनुष्ठान की सराहना की और इसे गांव की उन्नति और शांति का प्रतीक बताया।
0 Comments
Thanks to comment