बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे..
मसौढी में आगामी माह में परमपूज्य
कथावाचक श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय की मुखारविंद से होनेवाला सप्तदिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन के लिए विद्या एजुकेशनल सेंटर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कथाप्रेमी व श्रद्धालुजन उपस्थित हुए और अपना विचार रखें। बैठक की अध्यक्षता श्रीकृष्ण सिंह शिक्षक और संचालन श्री रमाकांत रंजन किशोर ने किये। सर्वसम्मति से कथा का समय आगामी 12 मई से 18 मई 2025 तक निर्धारित किया गया। 12 मई को सुबह में कलश यात्रा निकाले जायेंगे और उसी दिन संध्याकाल से श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक आयोजन समिति गठित की जाएगी जिसके अन्तर्गत कई उपसमिति होंगे। स्वेच्छापूर्वक अपनी सेवा प्रदान करनेवाले लोगों को आयोजन समिति के सदस्य बनाने में प्राथमिकता दी जाएगी । साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी स्वैच्छिक दान ही स्वीकार किये जायेंगे। कोई चन्दा तसीलि का कार्य नहीं होगा । कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों में कार्यक्रम के संयोजक राहुल सर, डॉक्टर सुनील गावस्कर, पालटन सिंह, चन्द्रकेत सिंह चन्देल, विश्वरंजन, संजय केशरी, महेंद्र सिंह अशोक, रामनरेश सिंह,
गोल्डी भाई, मुन्ना पासवान, विजय यादव, लवकुश , राहुल पटेल, चन्द्रकला सिन्हा, काजल सिंह, बिट्टू , एस के अनमोल, राहुल पाण्डेय, सतीस कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


0 Comments
Thanks to comment