बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे..
मसौढी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिन सुबह में भव्य कलश यात्रा निकाली गई
जो कथा-स्थल गांधी मैदान से निकल कर मणीचक तालाब पहुंच कर जल लेकर पुनः शहर का परिभ्रमण करते हुए वापस गांधी मैदान में आगमन हुआ, संध्याकाल में परमपूज्य कथावाचक श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान के परम पावन कथा, संतो-भक्तों तथा नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि ये सब भगवद्प्राप्ति कराने का प्रधान माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि इस कलिकाल में भगवान के कथा और उनका नाम सुमिरन से बढकर
भगवान की प्राप्ति का दूसरा कोई सर्वोत्तम साधन नहीं है। महाराज जी ने कहा कि शंकर भगवान के आदेश से तुलसीदास जी ने यह रामचरितमानस बहुत ही सरल व सरस भाषा में आमजन के लिए लिखे हैं जो भगवान श्रीराम की भक्ति व मुक्ति प्रदान करने-कराने में पूर्णतः सक्षम हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मसौढी की छोटी सी बालिका परी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अमित कुमार पटेल एवं इन्जीनियर शंभू सिंह ने संयुक्त रूप से किये। कथा में काफी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित होकर संगीतमय कथा का खूब आनन्द उठाया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के राहुल सर, डॉक्टर सुधीर कुमार, डॉक्टर सुनील गावस्कर, विश्वरंजन, श्रीकृष्ण सिंह, एडवोकेट महेंद्र सिंह अशोक, मसूद राजा, राहुल सूर्या, पालटन सिंह, मुन्ना पासवान, हरिशंकर शर्मा, अशोक कुमार, डॉक्टर निकेश नन्दन, लालमोहन सिंह, रंजीत पटेल, विजय कुमार, अनिल कुमार मिट्ठू, विवेक प्रकाश, विद्या देवी, खुशूबू रानी, बेबी कुमारी, चन्द्रकला सिन्हा आदि सहित अन्य कई लोग उपस्थित हुए। आयोजन समिति के सदस्य विश्वरंजन ने बताया कि श्रीराम कथा अठारह मई तक प्रतिदिन संध्या सात बजे से दस बजे रात्रि तक चलेगी, जिसमे आस पास के लोग शामिल होते हैं साथ ही अनुमंडल क्षेत्र के कई पंचायत के लोग भी कथा में शामिल होते हैं।


0 Comments
Thanks to comment