बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे..
मसौढ़ी अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल , मसौढ़ी की अध्यक्षता में आगामी पुनपुन अंतर्राष्ट्रीय पितृपक्ष मेला 2025 जो कि शनिवार दिनांक 06.09.25 से प्रारम्भ होकर दिनांक- 21.09.25 तक पुनपुन घाट पिण्डदान स्थल पर होना निर्धारित है| इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हेतु पूर्व तैयारी के दृष्टिगत से संबंधित बैठक बुलाई गई |जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, पंडा समिति के सचिव राकेश शर्मा , प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुनपुन, प्रोग्राम पदाधिकारी पुनपुन , अंचलाधिकारी पुनपुन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत पुनपुन के प्रतिनिधि, अध्यक्ष, Phed(पीएचडी) पुनपुन, कनीय अभियंता विद्युत पुनपुन,समाजसेवी मधुसूदन सिंह एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण शामिल हुए | जिसमें पिंडदान स्थल पर साफ़ सफाई, स्वास्थ्य, रौशनी, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय एवं अन्य विधि व्यवस्था से संबंधित बातों पर समीक्षा की गई एवं संबंधित विभाग को मेले की तैयारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तत्पश्चात पहली बैठक शांतिपूर्ण संपन्न हुआ |
0 Comments
Thanks to comment