बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे..
मसौढ़ी//सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा
के छठे दिन मसौढी के गांधी मैदान में परमपूज्य कथा व्यास श्री गुप्तेश्वर जी महाराज ने शनिवार को मसौढ़ी स्थित गाँधी मैदान में आयोजित कथा में पुष्पवाटिका में श्रीराम जी व सीता जी के प्रथम मुलाकात व अलौकिक प्रेम के इतिहास का जिसे सिया-पियामिलन प्रसंग भी कहा जाता है का बहुत सुन्दर और सरस वर्णन किये। अपने गुरू विश्वामित्र जी के पूजा के लिए श्रीराम-लक्ष्मण जी राजा जनक की वाटिका से पुष्प लाने जाते हैं जहां पर माली से उनका बहुत ही सुन्दर भक्तिमय संवाद होता है। फिर माली के आदेश से वे पुष्प तोङने व संग्रह करने लगते हैं जहां पर सीता जी भी अपनी सखियों के
साथ पार्वती जी की पूजा करने के लिये पहुंचती हैं। एक सखी दोनों भाइयों के सुन्दर स्वरूप को देखकर अति मोहित हो जाती हैं। फिर वह सीता जी को जाकर बताती हैं। फिर सीताजी भी उस दिशा में आगे बढती हैं। सीता जी के चरणों के कंकण के आवाज को सुनकर श्रीराम जी का हृदय अधीर हो जाता है। जब दोनों एक दूसरे को देखते हैं तो एक दूसरे के अनादि संबंध, परब्रह्म परमात्मा व आदिशक्ति के मिलन के
आनन्द-प्रेम की वजह से प्रेम-विह्वल हो जाते हैं। उनके लिए नयन का पट बंद करना भी मुश्किल हो जाता है। फिर दोनों अपने को संभालते हैं। सीता जी मां पार्वती जी से श्रीराम जी को पति के रूप में प्राप्त करने की प्रार्थना करती हैं और पार्वती जी उनको आशीर्वाद देते हुए कहती हैं कि तुम्हारी मनोकामना पूर्ण होगी। श्रीराम जी भी अपने दिल का हाल अपने गुरू विश्वामित्र जी को सुनाते हैं और विश्वामित्र जी भी आशीर्वाद देते हैं कि सौफल मनोरथ होहिं तुम्हारे..
कार्यक्रम में आयोजन समिति के श्रीकृष्णा एवँ राहुल , डॉक्टर सुधीर कुमार डॉक्टर सुनील गावस्कर विश्वरंजन एडवोकेट महेंद्र सिंह अशोक रमाकांत रंजन किशोर सोनी कुमारी ,अशोक शर्मा ,अजय शर्मा , डॉक्टर निकेश नन्दन ,आशा कुमारी, काजल सुमन सिन्हा ,डॉक्टर भास्कर अनील सिंह डॉक्टर सीताराम सिंह सुमित कुमार खुश्बू रानी, पालटन सिंह ,लालमोहन सिंह ,बेबी कुमारी रम्या कुमारी अमीत कुमार राहुल कुमार सूर्या रामनरेश सिंह, राॅली कुमारी अरूण यादव विजय कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित हुए।



0 Comments
Thanks to comment