कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन अभियान को लेकर प्रधानाध्यापक व शिक्षा सेवकों के साथ बैठक
पुनपुन प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए जागरूक बढ़ाने के लिए शहीद रामानंद राम गोविंद सिंह उच्च विद्यालय पुनपुन में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुनपुन विनय कुमार मंडल की अध्यक्षता में बैठक की गई।बैठक में उच्च,मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षा सेवक,तालीम मरकज,कस्तूरबा के शिक्षिका मौजूद रहे।बैठक में नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों व नामांकन के लिए बनाई गई सूची की समीक्षा की गई।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार मंडल ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद बच्ची किसी तरह छूट न जाए,इसका ध्यान रखा जाए।शिक्षा सेवक व तालीम मरकज अपने पोषक क्षेत्र के बच्चियों के अभिभावक से सम्पर्क बनाएंगे और अधिक से अधिक नामांकित होकर लाभान्वित हो सके, शतत प्रयत्नशील रहेंगे और दृढ़ता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। इस बैठक में लेखापाल पंकज प्रकाश,प्रखंड साधन सेवी सियाशरण दास एवं प्रखंड सहायक अभियंता अफसाना उपस्थित रहे।
0 Comments
Thanks to comment