बूथ जीतो और चुनाव जीतो अनिल हेगड़े के साथ बूथ लेवल प्रतिनिधि -2 के प्रशिक्षण का आयोजन

बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद  2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरे....

पटना:फुलवारीशरीफ विधानसभा में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा बूथ लेवल एजेंट प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन 



फुलवारी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत फुलवारीशरीफ प्रखंड के ग्राम: देव मार्केट, राय चौक, इसोपुर स्थित (निजि हॉल )ललिता मैरेज हॉल मे जनता दल यूनाइटेड फुलवारी विधान सभा क्षेत्र के फुलवारीशरीफ प्रखंड, बेउर, फुलवारीशरीफ नगर परिषद एवं रामकृष्णानगर सेक्टर के सभी बूथ अध्यक्ष एवं बूथ लेवल प्रतिनिधि-2


जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक मजबूती के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए BLA प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलवारीशरीफ प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह एवं संचालन फुलवारी विधान सभा जदयू प्रभारी प्रिय रंजन पटेल ने किए। प्रशिक्षण शिविर आयोजित कार्यक्रम मे प्रशिक्षित प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित बीएलए -2 प्रशिक्षण कार्यक्रम मे जदयू के पूर्व सांसद अनिल हेगडे, विधान पार्षद नीरज कुमार, विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव परमहंस सिंह, पटना जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, पटना जिला प्रभारी जदयू मनोरंजन गिरी, पटना महानगर अध्यक्ष जदयू आसिफ कमाल,


फुलवारी विधान सभा जदयू प्रभारी प्रिय रंजन पटेल, फुलवारीशरीफ प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, फुलवारीशरीफ विधान सभा बीएलए-2 प्रभारी कमलेश सिंह, रामकृष्णानगर सेक्टर प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह सहित बीएलए 2 को पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र ,जदयू कैलेंडर, नोटपैड एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जागरूक करना, उन्हें संगठनात्मक दिशा देना और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति तैयार करना है।

एनडीए सरकार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वृद्धा पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई पेंशन योजना एवं दिव्यांग पेंशन योजना की राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करना, और  सुशासन सरकार ने आंगनबाड़ी मानदेय दुगना  स्वयं सहायता समूह के लिए लोन पर ब्याज 10% से 7% तक किया। यह एक ऐतिहासिक और सराहनीय निर्णय है। यह निर्णय आर्थिक रूप से पिछड़े, शोषित, दलित और वंचित समाज की महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए जीवन यापन को सरल बनाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त करेग। इस फैसले से बिहार की जनता में उत्साह और विश्वास की नई लहर देखने को मिल रही है। इसका स्पष्ट असर 2025 के आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सात निश्चय, हर घर नल का जल, सड़क निर्माण, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार, और युवा कल्याण जैसे कई ऐतिहासिक कार्यों ने बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। इन्हीं उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाना तथा हर बूथ  को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सिर्फ प्रशिक्षण नहीं, बल्कि विकास के पथ पर निरंतर चल रहे नीतीश मॉडल के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस अवसर पर श्याम रजक पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव जदयू, जदयू के पूर्व सांसद अनिल हेगडे, विधान पार्षद नीरज कुमार, विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव परमहंस सिंह, पटना जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, पटना जिला प्रभारी जदयू मनोरंजन गिरी, पटना महानगर अध्यक्ष जदयू आसिफ कमाल, फुलवारी विधान सभा जदयू प्रभारी प्रिय रंजन पटेल, फुलवारीशरीफ प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, फुलवारीशरीफ विधान सभा बीएलए-2 प्रभारी कमलेश सिंह, रामकृष्णानगर सेक्टर प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अमरेंद्र सिंह, रामप्रवेश यदुवंशी, अखिलेश सिंह, बोध नारायण सिंह, सुमन देवी, मुन्ना सिंह, नवीन कुमार, रामबाबू प्रसाद, कमलदीप प्रसाद बूथ अध्यक्ष सहित सैंकड़ों की संख्या में बीएलए -2 प्रतिनिधि मौजूद रहे,कार्यक्रम के दरम्यान मज़बूत करने का संकल्प लिया।

अन्य खबरें..पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में लाखों मुस्लिम जुटे वक़्फ़ बिल बोर्ड क्लिक करें



Post a Comment

0 Comments