राधाष्टमी महोत्सव का आयोजन मसौढ़ी में

 बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद  2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरे.... 

राधाष्टमी महोत्सव का आयोजनभगवान

 श्रीकृष्णजी की अह्लादिनी शक्ति श्रीराधारानी जी के प्राकट्य दिवस पर ठाकुरवाड़ी लखीबाग


विश्वनाथ मंदिर मसौढी में धूमधाम से राधाष्टमी महा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुजनों ने "राधे राधे श्याम मिला दे" के भावपूर्ण जाप से वातावरण को राधाकृष्णमय बना दिये। व्यास गद्दी पर आसीन गीता-भागवत प्रवाचक विश्वरंजन जी ने देवी भागवत एवं राधिकोपनिषद में वर्णित श्रीराधारानी जी के दिव्य महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराधारानी जी के कृपा से ही


भगवान श्रीकृष्णजी के चरणों में भक्ति-प्रेम की प्राप्ति संभव है। उन्होंने श्रीराधाजी के पावन 28 नामों एवं दिव्य 12 स्वरूपों का भी वर्णन किये। कार्यक्रम में शामिल भक्त माताओं ने भाव के साथ खूब भजन-कीर्तन का गायन किये। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक व मानस प्रवक्ता बाबा श्री रामचंद्र दास, अजय कुमार, सोनू पाण्डेय, विष्णु जी, नागेश्वर विश्वकर्मा, विन्ध्याचली देवी, सत्या कुमारी, सीता देवी, निर्मला देवी, ममता देवी, रेणु देवी, बेबी देवी आदि सहित अन्य बहुत से श्रद्धालुजन उपस्थित होकर श्रदा के साथ भजन-प्रवचन का श्रवण किये।

Post a Comment

0 Comments