पटना/पुनपुन मंगलवार को 29 बिहार बटालियन
एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार के निर्देश पर एस एम डी (SMD)कॉलेज पुनपुन पटना के एनसीसी कैडेट्स द्वारा हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) मधुरेंद्र और एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में 65 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने,
बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। तिरंगा रैली में कैडेट्स के हाथों में भारत माता की जय, वंदे मातरम्,जय हिंद जैसे देशभक्ति से स्लोगन वाली पोस्टर लेकर पुनपुन बाजार में मार्च किया। इस रैली का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना
प्रोत्साहित करना ,स्थानीय लोगों ने तिरंगा रैली का जगह -जगह पर स्वागत किया और देश के सम्मान में पूरे पुनपुन बाजार के लोगों ने भावुक होकर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारा लगाने लगे प्रति समर्पण की पहल की सराहना की। तिरंगा रैली के अवसर पर उपस्थित पूर्व प्रधानाचार्य डॉ राकेश कुमार, बर्सर डॉ राजीव रंजन सीमा कुमारी, रंजीत कुमार, राधेश्याम सुमन, मो.मिराज हुसैन, लगभग 65 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।


0 Comments
Thanks to comment