बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे....
मसौढ़ी/फुलवारी में मोरहर नदी पर पुल का शिलान्यास कार्य का कार्यारम्भ, विकास की दिशा में अहम कदम
फुलवारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुनपुन प्रखंड के निर्वाणचक ग्राम तथा मसौढ़ी प्रखंड के क्रीमदीचक ग्राम को जोड़ने वाली सड़क पर मोरहर नदी पर पुल शिलान्यास कार्य का कार्यारंभ बिहार विधान परिषद सदस्य रविन्द्र प्रसाद सिंह के निधी द्वारा किया गया। यह पुल लंबे समय से स्थानीय जनता की महत्वपूर्ण मांग रही है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव जदयू श्याम रजक ने कहा कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में लगातार सुधार हुआ है। विकास की यही निरंतरता बिहार को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। दिन-प्रतिदिन बिहार विकास की ऊँचाइयों को छू रहा है और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।”
इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, पुनपुन प्रखंड अध्यक्ष अनिल सहनी, ओम सिंह, फुलवारीशरीफ बीस सूत्री सदस्य राजू रजक, मनीष कुमार, कुश सिंह, प्रेम उदय, अरविन्द विधायक, भगवान, मनोज सिंह, ललन सिंह, रोहित पासवान सहित अनेक गणमान्य नेतागण, कार्यकर्तागण एवं स्थानीय ग्रामीण जनता की उपस्थिति रही।


0 Comments
Thanks to comment