बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे....
पुनपुन फुलवारी विधान सभा के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत जट डुमरी पुनपुन (दूसरी गोलम्बर के पास) में 21 सितम्बर रविवार 2025 को “उन्नति के 20 साल
– युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों की विकास यात्रा को युवाओं के दृष्टिकोण से रखा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव जदयू श्याम रजक ने कहा कि युवा ही देश और समाज के असली निर्माता हैं। शिक्षा, रोजगार और अवसरों के विस्तार से ही समाज की मजबूती और राज्य का सुनहरा भविष्य संभव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए ऐतिहासिक और दूरगामी कदम उठाए हैं, जिनसे शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल हुई हैं।
उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रुपये तक ऋण की सुविधा मिल रही है। निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 20–25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को 2 साल तक प्रतिमाह 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं। कुशल युवा कार्यक्रम से 15–28 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को अंग्रेज़ी, हिंदी, संवाद कौशल और कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों को 10 लाख रुपये तक वित्तीय मदद दी जा रही है। सात निश्चय-2 योजना के तहत अगले पाँच वर्षों में 20 लाख रोजगार और नौकरी सृजन का लक्ष्य रखा गया है।
आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ ,माता की जयकारे से गुंजा माता का दरबार
छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना लागू की गई है, जिसके तहत इंटर पास करने पर 25 हजार और स्नातक पास करने पर 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। खेल क्षेत्र में नई खेल नीति लाई गई है, जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों को सहयोग और सरकारी नौकरी दी जा रही है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। इसके अतिरिक्त युवाओं की समस्याओं के समाधान और उनके भविष्य की दिशा तय करने के लिए राज्य में युवा आयोग का गठन किया गया है।
इस अवसर पर मौजूद युवा नेताओं ने कहा कि बिहार का भविष्य युवाओं की सक्रिय भागीदारी और उनकी शक्ति पर आधारित है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास यात्रा से जुड़कर बिहार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पटना जिला जदयू ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, युवा नेता मनीष कुमार, प्रशांत राज (प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा जदयू बिहार), उत्तम कुमार सिंह (महानगर अध्यक्ष, युवा जदयू पू. पटना), प्रकाश कुमार पासवान (ग्रामीण अध्यक्ष, युवा जदयू पू. पटना) और ई. विवेक कुमार (प्रदेश महासचिव, युवा जदयू बिहार), बीस सूत्री सदस्य फुलवारीशरीफ राजू रजक उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।


0 Comments
Thanks to comment