बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे....
फुलवारी शरीफ विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता समेलन,मौके पर काफी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्तागण
फुलवारी शरीफ विधानसभा प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए घटक दलों के तमाम जुझारू, जुनूनी और जोश से भरे कार्यकर्ता साथियों का हृदय से आभार व्यक्त । फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में एकतरफा लहर की प्रत्यक्ष तस्वीर प्रस्तुत करता है। मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मा० मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की करिश्माई जोड़ी के प्रति लोगों का विश्वास और उत्साह सांतवें आसमान पर है। यही उत्साह “2025 में 225 और फिर से नीतीश” के संकल्प को मूर्त रूप देने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने और कहा कि फुलवारी शरीफ विधानसभा में आयोजित “एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन” में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर अभूतपूर्व सफलता की प्राप्ति पर मैं एनडीए के समस्त घटक दलों के सम्मानित जिला अध्यक्षगण, विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, पंचायत अध्यक्षगण, बूथ कमिटी सदस्यगण एवं क्षेत्र के प्रत्येक ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता साथियों को हृदय से हार्दिक बधाई एवं आभार प्रकट करता हूँ।
आप सभी ने साझा सहयोग, समन्वय और अथक प्रयास से इस सम्मेलन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ-साथ एनडीए की मजबूत एकजुटता का भी अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह आयोजन न केवल एनडीए कार्यकर्ताओं की चट्टानी एकता को दर्शाता है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आत्मविश्वास और उत्साह का भी प्रेरणास्पद परिचायक बना है।
हमें यह जोश, जुनून और एकता का संकल्प तब तक दृढ़ बनाये रखना है, जब तक माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में फुलवारी शरीफ विधानसभा सहित पूरे बिहार में एनडीए की प्रचंड विजय का ध्वज गर्व से ऊँचा न फहरा दें।
इस मौके पर भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री कोयला एवं खान सतीश चंद्र दुबे, बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल, बिहार सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक बिहार विधान परिषद सदस्य रविंद्र प्रसाद सिंह, नगर परिषद के अध्यक्ष आफताब आलम, मसौढ़ी के पूर्व विधायक अरुण मांझी, राम पुकार, परशुराम पासवान, एनडीए के कई वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में घटक दलों के कार्यकर्तागण मौजूद रहे। फुलवारी शरीफ विधानसभा का कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार संचालन जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पटना महानगर के अध्यक्ष आसिफ कमाल लोजपा के अध्यक्ष चंदन यादव हम के जिला अध्यक्ष रणविजय पासवान रालोसपा के अशोक राम , प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह अनिल साहनी, सुरेंद्र प्रसाद, मिन्हाज आलम सहित हजारो की संख्या मे फुलवारी विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत से युवा, महिलाए, वृद्ध एवं जनता-जनार्दन की भीड उमडी। धन्यवाद ज्ञापन फुलवारी विधानसभा के प्रभारी प्रिय रंजन पटेल ने दिया।
फुलवारी शरीफ विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता समेलन,मौके पर काफी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्तागण
फुलवारी शरीफ विधानसभा प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए घटक दलों के तमाम जुझारू, जुनूनी और जोश से भरे कार्यकर्ता साथियों का हृदय से आभार व्यक्त । फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में एकतरफा लहर की प्रत्यक्ष तस्वीर प्रस्तुत करता है। मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मा० मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की करिश्माई जोड़ी के प्रति लोगों का विश्वास और उत्साह सांतवें आसमान पर है। यही उत्साह “2025 में 225 और फिर से नीतीश” के संकल्प को मूर्त रूप देने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने और कहा कि फुलवारी शरीफ विधानसभा में आयोजित “एनडीए कार्यकर्ता सम्मलेन” में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर अभूतपूर्व सफलता की प्राप्ति पर मैं एनडीए के समस्त घटक दलों के सम्मानित जिला अध्यक्षगण, विधानसभा प्रभारी, प्रखंड अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, पंचायत अध्यक्षगण, बूथ कमिटी सदस्यगण एवं क्षेत्र के प्रत्येक ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता साथियों को हृदय से हार्दिक बधाई एवं आभार प्रकट करता हूँ।
आप सभी ने साझा सहयोग, समन्वय और अथक प्रयास से इस सम्मेलन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ-साथ एनडीए की मजबूत एकजुटता का भी अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह आयोजन न केवल एनडीए कार्यकर्ताओं की चट्टानी एकता को दर्शाता है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आत्मविश्वास और उत्साह का भी प्रेरणास्पद परिचायक बना है।
हमें यह जोश, जुनून और एकता का संकल्प तब तक दृढ़ बनाये रखना है, जब तक माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में फुलवारी शरीफ विधानसभा सहित पूरे बिहार में एनडीए की प्रचंड विजय का ध्वज गर्व से ऊँचा न फहरा दें।
0 Comments
Thanks to comment