मसौढ़ी नगर में नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह ज्ञान यज्ञ के निमित्त कलश यात्रा निकाले गए

 बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद  2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरे....

पटना/ मसौढ़ी /पुनपुन

मसौढी अनुमंडल क्षेत्र में स्थित सती स्थान देवी मंदिर परिसर में इस वर्ष भी आयोजित हो रहे नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह ज्ञान यज्ञ के


निमित्त कलश यात्रा निकाले गए। इसमें शामिल श्रद्धालुजन मंदिर परिसर से कलश लेकर मणीचक तालाब पर पहुंचकर कलश में जल भरे और फिर शहर के विभिन्न भाग से परिभ्रमण करते हुए वापस यज्ञस्थल पर पहुंचें। यह नवाह यज्ञ 22 अक्टूबर से

लेकर 30 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। दिन में मानस पाठ, मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन आदि कार्यक्रम होंगे तो संध्याकाल में संतो-भक्तों के द्वारा भजन-प्रवचन व सत्संग का आयोजन होंगे। कलश यात्रा में उपस्थित प्रमुख लोगों में इसके संयोजक कमलकान्त दास, शंभूदास , अनील कुमार मिट्ठू, सुधांशु पाण्डेय, विश्वरंजन जी, डॉक्टर सुनील गावस्कर , अजय , रविरंजन, संजीव पाण्डेय, अंशुमान, डॉक्टर भाष्कर, चन्देश्वर प्रसाद, उपेंद्र चौहान, राॅली कुमारी, उषा देवी आदि सहित काफी संख्या में अन्य श्रद्धालुजन उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments