बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे....
पटना/ पुनपुन
प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता व विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर।
प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन (SRRS)शहीद रामानंद रामगोविंद सिंह उच्च विद्यालय पुनपुन में सम्पन्न हुआ।क्विज में अव्वल आये कक्षा छह से बारहवीं तक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।पंकज प्रकाश लेखापाल की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के सभी संकुलों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।विज्ञान प्रतियोगिता में छात्रों द्वारा बनायी गयीं एक से एक कृति की सराहना की गई।अलग-अलग प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडली में सुनील कुमार,अरुण कुमार सिन्हा,अबधेश भारती,प्रमोद कुमार,राजीव कुमार व वीरेन्द्र कुमार शिक्षकों की तैनाती रहीं।मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति देखकर उन्हें प्रोत्साहित किया।सफल सभी प्रतिभागियों जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
0 Comments
Thanks to comment