पुनपुनxpress news मसौढ़ी पुंनपुन पटना आस पास की ख़बर ब्रेकिंग बिहार न्यूज़ अपडट
RRB EXAM अपडेट एडमिड कार्ड के क्लिक करें इस 🚈 पर
पटना पुनपुन मसौढ़ी आस पास /जहानाबाद /बिहार /गया /नवादा/Entertainment/ Exame upates rrb , Crime ,National
बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़2
पुनपुन नगर पंचायत चुनाव बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2022 बिहार सरकार नामंकन फ़िल्म जगत की खबरें
पटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी की खबरें...
दलित शोषण मुक्ति मंच का दलित अधिकार विषय पर कन्वेंशन सम्पन्न
3-4-5 दिसंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन बेगूसराय में
आज दिनांक 27 नवंबर रविवार 2022 को दलित शोषण मुक्ति मंच बिहार की ओर से पटना में दलित अधिकार विषय पर कन्वेंशन हुई जिसकी अध्यक्षता सूर्यनारायण रजक ने की
बिहार के लगभग 25 जिला से 150 दलित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कन्वेंशन का उद्घाटन दलित शोषण मुक्ति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाषिनी अली पूर्व सांसद
ने किया उन्होंने बताया कि दलित शोषण मुक्ति मंच का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन आपके बिहार राज्य में आयोजित किया जाना है एक महत्वपूर्ण परिघटना है क्योंकि बिहार सामंती रूढ़िवादी का सबसे बड़ा
गढ़ है यहां जातिवाद का बोलबाला है उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 1990 में पिछड़ों के आरक्षण के सवाल पर भाजपा के अधिकांश सांसद और नेता दुखी थे भाजपा की सरकार मनुवादी संविधान के लिए अपनी एजेंटी पर आगे बढ़ रही है हमें उसका प्रतिरोध कर बहुतजनों पर होने वाले प्रभाव के बारे में अभियान चलाने की जरूरत है दलित अधिकार दिलाने उनके उत्पीड़न के खिलाफ समाज के सभी को आवाज उठाने की जरूरत है उन्होंने कहा राज्य के हर जिलों में संगठन बनाने और दलितों के विश्वास पैदा करना चाहिए।
राज्य महासचिव श्याम भारती
ने एक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा की 28 फरवरी 2023 को राज्य स्तर अन्य दलित संगठनों के साथ लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया तथा 3- 4- 5 दिसंबर 2022 को बेगूसराय में राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए 35 प्रतिनिधि का चुनाव किया गया।
कन्वेंशन को राज्य श्याम भारती, गीता सागर, शंकर साह, रंगलाल पासवान,राज किशोर सरदार,नीरज कुमार, रामसागर पासवान सहित अन्य ने सम्बोधित किया।


.png)
0 Comments
Thanks to comment