पुनपुनxpress news मसौढ़ी पुंनपुन पटना आस पास की ख़बर ब्रेकिंग बिहार न्यूज़ अपडट
RRB EXAM अपडेट एडमिड कार्ड के क्लिक करें इस 🚈 पर
पटना पुनपुन मसौढ़ी आस पास /जहानाबाद /बिहार /गया /नवादा/Entertainment/ Exame upates rrb , Crime ,National
बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़2
पुनपुन नगर पंचायत चुनाव बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2022 बिहार सरकार नामंकन फ़िल्म जगत की खबरें
पटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी की खबरें...
मसौढ़ी:वरसाने वृंदावन से आये श्रीनंदकिशोर व्यास की नेतृत्व में
रासलीला मंडली के कलाकारों द्वारा मसौढ़ी में चल रहे सप्तदिवसीय रासलीला महोत्सव में बुधवार छठे दिन भगवान के परम प्रेमी भक्त नरसी मेहता का जीवन चरित्र श्रद्धालुओं के बीच दिखाया गया। एकमात्र अपने परम प्रभु सांवरिया सेठ को ही अपना सर्वस्व मानने वाले नरसी भक्त दुनिया और इसके जंजाल से बेखबर होकर भक्ति और मस्ती में डूबे रहते थे। इनकी योगक्षेम की पूरी जिम्मेवारी सांवरिया सेठ उठाये हुए थे। नरसी भक्त के जीवन में बहुत से समस्याएं आएं, लेकिन प्रभु की कृपा से सभी से वे सहज में उबरते रहें। भक्ति और विश्वास इनके अंदर कूट-कूट कर भरा हुआ था। इनका ही गाया हुआ "वैष्णवजन तो तेने कहिये पीर पराये जाने रे" गांधी जी का सबसे प्रिय भजन था। कार्यक्रम के शुरूआत में भगवान
श्रीकृष्ण के गोप गोपियों के साथ सुंदर रास नृत्य की प्रस्तुति भी की गई। आज के कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य पलटन सिंह, डॉक्टर राम जयपाल सिंह, अनिल कुमार मिट्ठू, अनिल यादव, गीता प्रवाचक विश्वरंजन, डॉक्टर सीताराम सिंह, अभय कुमार, अरूण कुमार यादव, आदित्य कुमार, उपेंद्र कुमार निराला, मुरारी गोप, समदर्शी जी, शुशील कुमार, अमृत आनंद, पीयूष, दीपू, हर्षित, महिपाल आदि वोल्युन्टीयर्स सहित भारी संख्या में लोग जुटे।


0 Comments
Thanks to comment