पुनपुनxpress news  मसौढ़ी पुंनपुन पटना आस पास की ख़बर ब्रेकिंग बिहार  न्यूज़ अपडट   

RRB EXAM अपडेट एडमिड कार्ड के  क्लिक करें इस 🚈 पर

पटना   पुनपुन    मसौढ़ी   आस पास /जहानाबाद /बिहार  /गया  /नवादा/Entertainment/ Exame upates rrb , Crime ,National

बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़2

पुनपुन नगर पंचायत चुनाव   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद   2022       बिहार सरकार     नामंकन  फ़िल्म जगत की खबरें 

पटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरें...

बिरसा मुंडा की जयंती पटना मे मनायी गयी

           मंगलवार 15 नवम्बर को पटना में लोक नायक बिरसा मुंडा के 147 वें जन्म दिवस को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बिहार के अनेक जिलों में गर्मजोशी से मनाया गया । 


        इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा पटना द्वारा आर ब्लॉक चौराहे से 1 मार्च निकाला गया । जो पुराना सचिवालय के समीप लोकनायक बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर फूल माला अर्पण किया गया।  उसके बाद हुई  सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में बिहार राज्य किसान सभा (जमाल रोड) के महासचिव कामरेड विनोद कुमार ने बताया बिरसा मुंडा अपनी बाल्यावस्था से ही जल जंगल और जमीन के लिए आदिवासियों को गोलबंद करने का काम किया था । गरीबी से मुकाबला करते हुए कई जगहों पर उनको अस्थाई रूप से रहना पड़ा था । अपने मामा के यहां वह नौजवान को गोल बंद कर रेत में खेल खेलते रहे और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष के लिए नौजवानों को गोलबंद करते रहे ।  जब उन्हें  यह जानकारी मिली की अंग्रेजों द्वारा वन अधिकार कानून में संशोधन कर आदिवासियों को अधिकार से वंचित किया जा रहा है । तो उन्होंने अपने बगावती तेवर में उसके खिलाफ में विद्रोह पर उतर गए । वह अंग्रेजी हुकूमत तथा उनके चाटुकारॉ से संघर्ष करते रहे । कई बार अपने गोरिल्ला दस्ता के माध्यम से अंग्रेजों पर हमले किए । 

           भारतीय जनता पार्टी नीत मोदी सरकार आज देश के सबसे पिछड़े और अंतिम व्यक्तियों पर लगातार हमले कर रही है । आदिवासी वनाधिकार कानून में कटौती की जा रही है । जिसको किसी भी स्थिति में लागू संयुक्त किसान मोर्चा नहीं होने देगा । 

           बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि हमें दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक की रक्षा के लिए आज बिरसा मुंडा के प्रतिमा के सामने शपथ लेना होगा । बिहार राज्य किसान सभा अल्पसंख्यक ,दलित और आदिवासियों की लड़ाई को अंतिम मुकाम तक ले जाएगा । लेकिन इनके अधिकारों को छीनने वाली केन्द्र की मोदी सरकार को हमेशा के लिए विदा  कर देगा । 

              इस अवसर पर बिहार राज्य 

किसान महासभा के राज्य सचिव उमेश कुमार सिंह , केडी यादव , राजबली यादव , जय किसान आंदोलन के ऋषि आनंद ,  भूतपूर्व सैनिक संघ के बिहार के पूर्व अध्यक्ष सर्वोदय शर्मा , एन ए पी एम के उदयन राय , जल्ला किसान संघर्ष समिति के शंभूनाथ मेहता , मजदूर नेता सीटू के महासचिव गणेश शंकर सिंह , बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष देवेंद्र चौरसिया आदि नेताओं ने एक स्वर से बिरसा मुंडा को नमन करते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासियों के जमीन के रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए , उनकी हिफाजत आज के इस जालिम और निरंकुश सरकार से करने का संकल्प लिया ।