मसौढ़ी अनुमंडलीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई

पुनपुनxpress news  मसौढ़ी पुंनपुन पटना आस पास की ख़बर ब्रेकिंग बिहार  न्यूज़ अपडट   

RRB EXAM अपडेट एडमिड कार्ड के  क्लिक करें इस 🚈 पर

पटना   पुनपुन    मसौढ़ी   आस पास /जहानाबाद /बिहार  /गया  /नवादा/Entertainment/ Exame upates rrb , Crime ,National

बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़2

पुनपुन नगर पंचायत चुनाव   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद   2022       बिहार सरकार     नामंकन  फ़िल्म जगत की खबरें 

पटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरें...

अनुमंडलीय अस्पताल मसौढी में रोगी कल्याण समिति की


बैठक की गई, इसके उपाधीक्षक सह अध्यक्ष डॉ आर एन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय की समीक्षा की गई और सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए-- अस्पताल में सेवा करने वाले सभी चिकित्सक, जी एन एम, ड्रेसर, सफाईकर्मी, सिक्यूरिटीज के जवान सहित अन्य सभी लोग अपने नियत ड्रेस में ही सेवा प्रदान करें। अस्पताल में कार्यरत ममता कार्यकर्ता को आर के एस के तरफ से ड्रेस के रूप में साड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। "दीदी की रसोई' जो बनकर तैयार है लेकिन उद्घाटन के इंतजार में कई महीनों से लंबित है उसे यथाशीघ्र शुरू कराई जाए। इसके लिए जीविका पटना के पदाधिकारी पर प्रेमपूर्वक दबाव बनायी जाये जिससे अस्पताल में आनेवाले मरीजों एवं उनके परिजनों को समुचित भोजन प्राप्त हो सके। साफ सफाई को और बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया जाये। अस्पताल में सुरक्षा कार्य में लगे सिक्योरिटीज जवानों की जवाबदेही बढ़ाने एवं

अस्पताल परिसर और इसमें स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की निगरानी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। एक्सरे विभाग को समय से अपना बिजली बिल भुगतान करने व अपना जनसेट रखने के लिए निर्देश दिया जाए। अस्पताल में रोगी को दी जाने वाली पथ्य आहार को बेहतर बनाये जायें और इसके पूर्व के बकाये का भुगतान किया जाये। इसी तरह ममता और आशा कार्यकर्त्ताओं के बकाये राशि का शीर्घ भुगतान किया जाये और आगे से विलंब न हो इसका भी ध्यान रखा जाये। अस्पताल के सभी विभागों के इंचार्ज अपना इंचार्ज के बैच लगाकर 9 बजे सुबह से 3.30 बजे शाम तक सेवा दें। ठंड को देखते हुए अस्पताल के दवा काउंटर प्रातः 9 बजे से 3:00 तक अपनी सेवा प्रदान करेंगे। चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी नियमित रूप से अस्पताल के बोर्ड पर अंकित किया जाए और इसकी सूचना आर के एस मेंबर को दी जाये। सभी तरह के आय व्यय प्रत्येक माह रोगी कल्याण समिति की बैठक में रखी जाए। आर के एस का पैसा इसके सदस्यों द्वारा बैठक में स्वीकृति के बाद ही खर्च किया जाये। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में इसके सचिव डॉक्टर नलिनी सिन्हा, विश्वरंजन जी, डॉक्टर रामजयपाल सिंह, डॉक्टर अजय कुमार, राकेश कुमार, गायत्री कुमारी, अस्पताल के मैनेजर चन्द्रशेखर , अकाउंटेंट अरविंद कुमार चौहान, लिपिक ललन कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर रोहित शर्मा, सिक्योरिटीज गार्ड के इंचार्ज रामकुमार सिंह, सफाई इंचार्ज नन्दलेश कुमार सहित अन्य सभी विभाग के इंचार्ज उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments