कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर दिलीप मोदी ने दी बधाई साथ ही कहा अभी तो झांकी है और

पुनपुनxpress news  मसौढ़ी पुंनपुन पटना आस पास की ख़बर ब्रेकिंग बिहार  न्यूज़ अपडट   

RRB EXAM अपडेट एडमिड कार्ड के  क्लिक करें इस 🚈 पर

पटना   पुनपुन    मसौढ़ी   आस पास /जहानाबाद /बिहार  /गया  /नवादा/Entertainment/ Exame upates rrb , Crime ,National

बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़2

पुनपुन नगर पंचायत चुनाव   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद   2022       बिहार सरकार     नामंकन  फ़िल्म जगत की खबरें 

पटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरें...

भाजपा नेता दिलीप कुमार मोदी ने कुढ़नी उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खुशिया


मनाई एवं मिठाई बांटी वही दिलीप मोदी ने कहा की कुढ़नी के देव मूल्य जनता को कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं और अभी तो यह झाकी है 2024 बाकी है आने वाले समय में लोक सभा चुनाव में भाजपा को चालीस में चालीस  की बात कहि ,मौके पर सागर ,विजय, बिरेंद्र सिंह,अनुरूधचंद्र बंसी इत्यादि,उधर उपचुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर जारी।

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम जारी उपचुनाव से जुड़ी इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने इस सीट पर जीत हासिल कर ली है। उन्होंने जेडीयू को 3649 वोटों से मात दे दी है और वे खुद इस सीट के दावेदार बन चुके हैं। चुनाव के साथ-साथ मतगणना का दिन भी काफी दिलचस्प रहा। शुरूआती दौर में बीजेपी ने बढ़त बनाए रखी लेकिन बाद में ऐसा लग रहा था जैसे ये सीट बीजेपी से काफी दूर चली गई।अंत मे बीजेपी ने इस सीट पर कब्ज़ा जमा लिया है। ये चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के लिए भी बड़ा झटका कहा जा सकता है।बड़ी पार्टी होने के साथ अब बिहार से एक और विधायक पार्टी से जुड़ गए हैं। 


बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। आज यानी 8 दिसम्बर गुरुवार का दिन बीजेपी के लिए यादगार रहेगा। कुढ़नी उपचुनाव का परिणाम भी सामने आगया है, और बीजेपी ने इस सीट पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है। इस सीट पर बीजेपी ने अपना जलवा दिखा दिया है। कुढ़नी के चुनावी मैदान में बीजेपी और जेडीयू के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। वीआईपी और AIMIM ने भी इस सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन दोनों ही पार्टियों की हालत खराब हो गई।  

बीजेपी की तरफ से केदार प्रसाद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया, जबकि महागठबंधन से जेडीयू की सीट पर मनोज कुशवाहा उम्मीदवार थे। केदार गुप्ता और मनोज कुशवाहा दोनों ही पूर्व मुखिया होने के साथ साथ विधायक रह चुके हैं। वीआईपी की बात करें तो भूमिहार कार्ड खेलते हुए पार्टी ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया था। जबकि AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और जेडीयू के साथ बड़ा दाव खेलते हुए जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा था। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने जीत का दावा करती रही लेकिन आखिरकार इस सीट पर बीजेपी ने अपना कब्ज़ा बना लिया।


अन्य खबरें ...प्रदेश में बढ़ी कनकनी 




Post a Comment

0 Comments