पुनपुनxpress news मसौढ़ी पुंनपुन पटना आस पास की ख़बर ब्रेकिंग बिहार न्यूज़ अपडट
RRB EXAM अपडेट एडमिड कार्ड के क्लिक करें इस 🚈 पर
पटना पुनपुन मसौढ़ी आस पास /जहानाबाद /बिहार /गया /नवादा/Entertainment/ Exame upates rrb , Crime ,National
बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़2
पुनपुन नगर पंचायत चुनाव बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2022 बिहार सरकार नामंकन फ़िल्म जगत की खबरें
पटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी की खबरें..
दीदीजी फाउंडेशन बनारस ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का किया वितरण
बनारस, सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन बनारस ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।
![]() |
| जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण करते |
दीदीजी फाउंडेशन बनारस की अध्यक्ष सुकेशी शंकर सिन्हा के नेतृत्व में सैंकड़ो जरूरतमंद लोगों बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुकेशी शंकर सिन्हा ने बताया कि कोई गरीब ठंड से पीड़ित न हो यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्लवी,रीना, प्रतिमा सिंह, मोना सिंह, अंजना जी, जूली जी, मंजू जी, मोना जी, जया ने सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि उनके सामाजिक काम में उनके पति अंशुमाली शंकर और परिवार के सभी सदस्य सहयोग करते हैं।
इस बीच दीदीजी फांडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने सुकेश शंकर सिन्हा की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि ठंड के मौसम में गर्म कपड़े की जरूरत सभी को है।समाज के लोगों को जरूतरतमंदों की मदद में आगे आना चाहिए।समाज में रहने वाले सभी व्यक्तियों का यह दायित्व है।उन्होंने बताया कि गरीबों की मदद से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। ठंड के मौसम में इस प्रकार का पुनीत कार्य अवश्य करना चाहिए।दीदीजी
फाउंडेशन की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। कोई भी जरूरतमंद बेसहारा ठंड के कारण परेशान हो तो तत्काल उसकी सहायता करें।
अन्य खबरें...घने कोहरे से आमजीवन पर असर देंखे पूरी ख़बर बस क्लिक करें



0 Comments
Thanks to comment