पुनपुनxpress news मसौढ़ी पुंनपुन पटना आस पास की ख़बर ब्रेकिंग बिहार न्यूज़ अपडट
RRB EXAM अपडेट एडमिड कार्ड के क्लिक करें इस 🚈 पर
पटना पुनपुन मसौढ़ी आस पास /जहानाबाद /बिहार /गया /नवादा/Entertainment/ Exame upates rrb , Crime ,National
बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़2
पुनपुन नगर पंचायत चुनाव बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2022 बिहार सरकार नामंकन फ़िल्म जगत की खबरें
पटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी की खबरें..
मसौढ़ी:
साण्डा, रसलपुर में आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन सोमवार को महाराज अशोक कुमार ठाकुर ने भगवान
श्रीकृष्ण जी के अनेक बाल लीलाओं का बहुत ही सुन्दर चित्रण किये। गोपियों के प्रेम में कान्हा कभी माखनचोर बनकर अपने ग्वाल सखाओं के साथ माखनचोरी करते हैं तो कभी चीरहरण की लीला करते हैं । कभी ग्वाल सखाओं के साथ बछङा
चराने जाते हैं और वहां उनके जूठे कढी भात खाते हैं जिससे भगवान ब्रह्मा जी को भी उनके ईश्वरीय प्रभाव पर संदेह होता है तो ब्रह्मा जी पर कृपा करके उनका संशय भंग करते हैं । कभी अपनी छोटी सी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर व्रजवासियों की रक्षा करते हैं और इन्द्र के अभिमान का मर्दन करते हैं तो कभी कालिया नाग का मान मर्दन करते हैं। इसी प्रकार दूध के बहाने जहर पिलाने आयी पुतना का वध करते हैं फिर अपनी दयालुता का परिचय देते हुए उसे मुक्ति प्रदान करते हैं । आततायी कंस द्वारा प्रेषित अनेक दुष्ट असुरों का वध करते हैं और अपने शरणागत व्रज वासियों की रक्षा करते हैं । भक्त वत्सल प्रभु की सभी लीलाएं अनुपम हैं और ये प्रभु द्वारा भक्तों संतों के कल्याण के लिए ही वास्तव में संपादित किये जाते हैं । कथा के बीच-बीच में मधुर भजन-कीर्तन व श्रीकृष्णलीला देखकर
उपस्थित श्रद्धालुजन गदगद हो गए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में श्कुंतला देवी, कृष्ण मुरारी सिंह, वी वी पी सिंह, जयशंकर सिंह, रंजना देवी, पप्पू सिंह, रामबाबू सिंह, श्याम बाबू सिंह, संदीप कुमार, कमलेश कुमार, पवन कुमार, गीता प्रवाचक विश्वरंजन, साधक श्रवण आनन्द आदि सहित भारी संख्या में ग्रामवासी व आसपास के श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
![]() |
| पुनपुन नगर पंचायत से मुख्य पार्षद रितेश कुमार एवं उप मुख्य राजा उर्फ भुटाली //मसौढ़ी नगर परिषद से पिंकी कुमारी एवं छोटन पासवान उर्फ चंद्रकांत |




0 Comments
Thanks to comment