विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक पुनपुन में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये साथ मौके पर

बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़2पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद   2022 धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन  फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरें  

  • राज्य   बिहार ,भागलपुर,नवादा,गया,  नालन्दा  ,जहानाबाद बिहटा   पटना सिटी 
  •  ,किसानों की बात,,पटना के आस पास हल्के वर्षा से किसानों में ख़ुशहाली ,जल बचाये कल बचाये ,जितनी जरूरत हो उतने ही प्रयोग में लाएं -पेड़-पौधें अवश्य लगाएं आने वाले पल खुशहाल बनाये ।
  • विधायक गोपाल रविदास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक पुनपुन में


    बैठक में विद्यालयों के भवन मरम्मती और पुस्तकालय  समेत बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए ताकि चौमुखी विकास हो 

    पुनपुन प्रखण्ड अंतर्गत शहीद रामानंद रामगोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुनपुन में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


    विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में भवन मरम्मती, मिट्टी भराई, पुस्तकालय व शौचालय संबंधीत सुविधाओं के निर्माण, देखभाल व सुदृढ़ीकरण पर विचार - विमर्श किया गया। विद्यालय में स्वच्छता बहाल करने के लिए भी अनेकानेक सुझावों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

    क्षेत्रीय विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि आज देश में खेल और खिलाड़ियों के प्रति माहौल निर्मित करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि श्री नीरज चोपड़ा ने हाल ही में देश के लिए पदक जीत कर पूरे विश्व में देश का नाम रौशन किया और खेल के जरिए सौहार्द, भाईचारा का संदेश दिया, लेकिन मोदी सरकार खेल में भी विभाजनकारी राजनीतिक लाभ की टोह में रहते हैं।


    देश की महिला पहलवान भी आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरक बनकर उभरी हैं।हमें भी अपने स्तर पर विद्यालयों में बच्चों और बच्चियों को खेल के प्रति जागरूक करना चाहिए। खेल के माध्यम से समूहबोध , भाईचारा और सौहार्द की भावना विकसित होती है।इसलिए विद्यालय स्तर पर एक फुटबॉल टीम बनाना चाहिए।

    इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय माले  माननीय विधायक गोपाल रविदास ने किया।

    प्रबंधन समिति की बैठक में समिति के सभी सात सदस्यों की उपस्थिति में सार्थक निर्णय लिए गए।

    माननीय विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में विद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसके दरम्यान पुनपुन प्रखण्ड बीडीओ मानवेंद्र सिंह,अंचलाधिकारी कुमारी सुजाता,प्रधानायध्यापक, एवँ अन्य समाज सेवक एवँ अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

    ट्रक चालकों से पैसा वसूली करने की वीडियो वायरल (गौरीचक) https://youtube.com/shorts/3JCFIkrHMhM?si=2MfAtXbOSLQ89uJV

    Post a Comment

    0 Comments