बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2022 धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी की खबरें
नागरिक चेतना मंच का बैठक संपन्न मसौढ़ी में
पूर्व से तय बैठक के अनुसार आज लखीबाग स्थित मनोज भवन में नागरिक चेतना मंच की बैठक श्री रमाकांत रंजन किशोर जी की अध्यक्षता में संपन्न हुए जिसमें "नेकी की दीवार" को बेहतर बनाने, मसौढी में साफ-सफाई और वृक्षारोपण कार्यक्रम पर ध्यान देने तथा निर्धन बच्चों के शिक्षा - दीक्षा में सहयोग प्रदान करने सहित अन्य जनकल्याण के कार्यों व कार्यक्रमों में मंच की सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी । साथ ही मंच द्वारा राहुल सर के नेतृत्व में समय समय पर देश दुनिया के भ्रमण के कार्यक्रम पर भी सहमति बनी। बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों में मंच के संयोजक अतुल अवस्थी जी, कार्यक्रम प्रभारी विश्वरंजन, सचिव उज्ज्वल कुमार, मनोज कुमार, समदर्शी जी, अनीस कुमार, रजनीश भारती आदि प्रमुख हैं ।

0 Comments
Thanks to comment