बिहार के गन्ना उधोग विकास मंत्री से मिला ईंख उत्पादक संघ का प्रतिनिधिमंडल साथ ही बंद पड़े

 बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़2पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद   2022 धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन  फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरें  

  • राज्य   बिहार ,भागलपुर,नवादा,गया,  नालन्दा  ,जहानाबाद बिहटा   पटना सिटी 
  •  ,किसानों की बात,,पटना के आस पास हल्के वर्षा से किसानों में ख़ुशहाली ,जल बचाये कल बचाये ,जितनी जरूरत हो उतने ही प्रयोग में लाएं -पेड़-पौधें अवश्य लगाएं आने वाले पल खुशहाल बनाये पटना आस पास में वर्षा होने से किसानों में खुशी।
  • बिहार के गन्ना विकास मंत्री से मिला ईंख उत्पादक संघ का प्रतिनिधिमंडल।


      पटना:बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ अपने 9 सूत्री मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल आलोक मेहता गन्ना विकास मंत्री बिहार सरकार से मिलकर अपनी माँग रखा और पत्र सौंपा । प्रतिनिधि मण्डल में अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का. डी रवींद्रन , महासचिव का. नंदकिशोर शुक्ला , बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष का. ललन चौधरी, बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार शामिल थे । 

               गन्ना विकास मंत्री ने रिगा चीनी मिल तथा सासामुसा चीनी मिल को शीघ्र चालू करने का आश्वासन दिया । उन्होंने खाने के अनाज से बनने वाले इथनौल प्लांट नहीं लगाने पर भी सहमति जताई । उन्होंने गन्ना का मूल्य बढ़ाने में राज्य सरकार द्वारा समर्थित राशि की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया ।

                 बिहार में बंद पड़े सभी 20 चीनी मिलों को चालू करने के सवाल पर भी धीरे -धीरे चालू करने पर भी सहमति जताई । प्रतिनिधि मण्डल ने गन्ना से चीनी निकलने के बाद उसके बायो प्रोडक्ट के रूप में बिजली , इथनौल, खाद आदि के मुनाफे का आधा हिस्सा गन्ना किसानों को दिया जाय। चीनी मिलों द्वारा की जा रही घटतौली पर रोक लगाने की मांग की गई ।

    Post a Comment

    0 Comments