बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी की खबरें
✍️arvind saini
रेड क्रॉस द्वारा ऑक्सीमीटर और हाइजीन कीट का वितरण
मसौढ़ी :बुधवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी
जिला उपशाखा मसौढी के द्वारा बिहार राज्य इकाई की ओर से 48 वोल्युन्टीयर्स के बीच संस्था के उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती प्रीति कुमारी के द्वारा ऑक्सीमीटर व हाइजीन कीट का वितरण किया गया । इसके लिए मसौढी अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से रेड क्रॉस सोसाइटी व समाज सेवा से जुङे लोगों जिसमें कई लेडिज
वोल्युन्टीयर्स(महिला स्वयंसेवकों) भी चयन किया गया । इनमें कई लोग मेडिकल सेवा से भी जुङे हुए हैं । इस अवसर पर रेड क्रॉस प्रभारी विश्वरंजन व पूर्व प्रमुख रमाकांत रंजन किशोर सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक लोग व मीडियाकर्मी उपस्थित हुए। अपने सम्बोधन में एस०डी०एम श्रीमती प्रीति कुमारी ने उपस्थित वोल्युन्टीयर्स को सम्बोधित करते हुए उन्हें समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को सहयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए मानवीय सेवा को ही ईश्वर की सच्ची सेवा बताईं । उन्होने उपस्थित वोल्युन्टीयर्स से इस ऑक्सीमीटर के द्वारा निस्वार्थ भाव से अपने आसपास के लोगों की सेवा करने की भी अपील किये । एस०डी०एम प्रीति कुमारी ने ऑक्सीमीटर को स्टार्ट कर उससे जांच भी कि। कार्यक्रम को रमाकांत रंजन ,किशोर, विश्वरंजन, बिनोद कुमार, विकासचन्द्र आदि ने भी सम्बोधित किया और कहा की लोगों की मदद कर काफी अच्छा लगता है ,किसी भी कार्य को पूरी मेहनत और लग्न से करने से मन मे शांति महसूस होती है।


0 Comments
Thanks to comment