बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी की खबरें
✍️arvind saini
मीरा चरित्र देख भक्तिरस में डूबे श्रोताओं(दर्शक) ने कहा मन आनंदित हो जाता है। कलाकारों द्वारा कला देखकर।
मसौढ़ी :नरहट-भगवानगंज में आयोजित रासलीला कार्यक्रम के चौथे दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जी के परम प्रेमी भक्त मीराबाई के सुंदर भक्ति चरित्र को दर्शाया गया। बरसाने वृंदावन से आए रासलीला मंडली के व्यास श्री नंदकिशोर व्यास महाराज के सुंदर संगीतमय भजन कीर्तन एवं निर्देशन में
मीराबाई के संपूर्ण चरित्र को व उनकी असीम और अटल भक्ति को देखकर उपस्थित श्रद्धालुजन गदगद हो गये । बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण जी को अपना परमपति मान चुकी और उनके प्रेम में दीवानी मीराबाई पर उनका देवर राणा ने अनगिनत जुल्म किया। लेकिन मीराबाई पर इन जुल्मों का कोई असर नहीं पङा । वे अविचलित रहीं । अंत उनको विष दे दिया गया पर मुरलीवाले की कृपा से विष भी अमृत बन गया और मीराबाई की परम भक्ति की जीत हुई । उन्हें भगवान श्रीकृष्ण जी की प्राप्ति हुई। आज के उनके भक्तिमय चरित्र की प्रस्तुति में उनके बचपन से लेकर प्रभु मिलन तक के सभी प्रमुख बातों को दर्शाया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्रीकृष्ण जी का श्रीराधा एवं गोपियों के साथ सुन्दर रास की भी कलाकारों ने प्रस्तुति किया। आज के कार्यक्रम में पट अनावरण के लिए मंच पर उपस्थित प्रमुख लोगों में शिक्षक व समाजसेवी ओमप्रकाश मुखिया, आर सी एम लीडर डॉक्टर विनोद कुमार, शुशील कुमार, टेरेसा इंटरनेशनल के प्राचार्य शुशील कुमार, दानेन्द्र समदर्शी, अशोक कुमार, मंच संचालक विश्वरंजन जी व रासलीला आयोजन समिति के सदस्यगण तथा सेवा-सुरक्षा में लगे सभी वोल्युन्टीयर्स आदि उपस्थित हुए। वृन्दावन से पधारे मुख्य कलाकारों में श्रीकांत मिश्र, कन्हैया जी, ऋषभ (कान्हा का अभिनय), कृष्ण कांत, शिवम मिश्र, आदित्य ठाकुर, प्रभात मिश्र, मदन भारद्वाज, अमन दूबे, कपिल शर्मा, शिवम ठाकुर (राधा जी) आदि शामिल हैं।


0 Comments
Thanks to comment