बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2022 धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी की खबरें
✍️arvind saini
पुनपुन प्रखंड बलुआ चक गांव में हाई- टेंशन विधुत की तार के चपेट में आने से दो बच्चों की मौत।
![]() |
| माले विधायक गोपाल रविदास ,पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए,परिवारों का रो कर बुरा हाल |
माननीय विधायक गोपाल रविदास द्वारा जानकारी दिए जाने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी बीडीओ, सीओ और एसडीएम ने घटनास्थल का दौरा किया।
![]() |
| घटनाओं से चिंतित होकर ग्रामीण स्तब्ध |
माननीय विधायक गोपाल रविदास के साथ स्थानीय बीडीओ, सीओ और एसडीएम ने भी पीड़ित परिवार के घर जाकर शोक सांत्वना व्यक्त कि।
![]() |
| पीड़ित परिवार को चेक देते हुए |
मसौढ़ी: पुनपुन प्रखंड के बलुआ चक गांव में हाई टेंशन (11kv) विधुततार की चपेट में आने से ग्रामीण पोपेंद्र सिंह के दो बच्चे अंकुश राज और प्रिंस राज की मौत हो गई। बच्चे की उम्र लगभग 6वर्ष और दूसरे की उम्र 5 वर्ष की थी।दोनों बच्चे अंकुश और प्रिंस छत पर लगे पाइप की नाली को साफ करने छत पर चढ़े।नाली साफ़ करने के दरम्यान छत के नज़दीक से गुजर रहे ग्यारह हजार वाट की हाई टेंशन
![]() |
| घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घण्टो सड़क जाम रखा |
बिजली की तार की चपेट में आने से दोनों ही बच्चों की घटनास्थल पर तुरन्त मौत हो गई।
इस घटना के बाद काफी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने बेलदारी चक के पटना - गया मार्ग को घंटो जाम रखा l
क्षेत्रीय माले विधायक गोपाल रविदास ने सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन को खबर करते हुए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया और खुद भी पहुंचे।मौके पर पुनपुन थाना एसएचओ सितु कुमारी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मानवेंद्र सिंह,सीओ -कुमारी सुजाता ,एसडीएम एवँ
विधायक गोपाल रविदास ने प्रशासन के साथ गांव जाकर बिजली तार का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार के घर जाकर शोक सांत्वना व्यक्त की,उधर घर मे एक साथ दो बच्चे की मौत से गाँव मातम छा गया।
विधायक के पहल पर प्रशासन द्वारा तत्काल बीस - बीस हजार रूपए का चेक पीड़ित परिवार को मौके पर दी गई।
विधायक गोपाल रविदास के आग्रह पर कड़ी मशक्त के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को हटा दिया।
माले विधायक गोपाल रविदास ने प्रशासन से मांग किया कि इस तरह की कोई घटना भविष्य में ना हो इसलिए गांव की आबादी के बीच से गुजरने वाले हाई टेंशन बिजली की तारों को किसी तकनीक द्वारा कवर किया जाए अथवा कोई वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए ताकि जनता के जान माल की रक्षा हो सके।




0 Comments
Thanks to comment