ग़जा शहर पर इजरायल द्वारा जारी हमले के खिलाफ फुलवारी शरीफ में भाकपा माले ने किया प्रतिवाद मार्च

बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद  2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरें  

✍️arvind saini

पटना: ग़जा शहर पर इजरायल द्वारा जारी हमले के खिलाफ फुलवारी शरीफ में भाकपा माले ने किया प्रतिवाद मार्च


क्षेत्रीय माले विधायक गोपाल रविदास ने ग़जा पर इजरायली बमबारी के विरुद्ध प्रतिवाद मार्च का किया नेतृत्व

इजरायल द्वारा लगातार किए जा रहे हमले में मासूम निहत्थे फिलिस्तीनी नागरिकों को निशाना बनाया जाना मानवता को शर्मसार करने वाला है। अभी हाल ही में इजरायली बमबारी करके दो अस्पतालों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है।

प्रतिवाद मार्च को संबोधित करते हुए माननीय विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि भारत सरकार अतीत से ही इजरायल द्वारा

प्रतिवाद मार्च को सम्बोधित करते माले विधयाक :कामरेड गोपाल रविदास 

फिलिस्तीनी नागरिकों पर हो रहे अत्याचार को ग़लत मानता रहा है और फिलिस्तीनी नागरिकों की आजादी का समर्थक है. पूरी दुनिया में भारत की पहचान शांति और अहिंसा की प्रस्थापना के पक्षधर राष्ट्र के रूप में रही है।

प्रधानमंत्री मोदी का इजरायली प्रधानमंत्री के फिलिस्तीन पर किए गए हिंसक हमले का समर्थन करना भारतीय परंपरा की मूल भावना को ठेस पहुंचाने वाला है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम ही है।

आज भाकपा-माले और इंडिया गठबंधन मानवता और शांति के पक्ष में खड़ा है।

दुनिया के किसी भी कोने में मासूम निहत्थे लोगों और बच्चों का जनसंहार करना असहनीय है। अस्पतालों पर बमों से हमला करनेवाले इजरायली प्रधानमंत्री का विरोध हर देश के लोकतंत्र और अमन पसंद नागरिक कर रहे हैं।यहां तक कि इजरायल के नागरिकों ने भी इजरायल द्वारा फिलिस्तीनी नागरिकों पर किए जा रहे हमलों का कड़ा प्रतिवाद किया है.

अपने वक्तव्य में उन्होंने ने कहा कि मोदी जी देश हिंसा करने वाले को बढ़ावा देते हैं, मणिपुर इसका ताज़ा उदाहरण है। 

विधायक गोपाल रविदास ने अपील किया कि देश को हिंसा समर्थक मोदी और शाह के क़ब्ज़े से छुड़ाने के लिए हर नागरिक संकल्प ले।


इस प्रतिवाद मार्च में भाकपा माले  नेता गुरुदेव दास, कॉ मोहन , जयप्रकाश पासवान, साधु सरण, देवीलाल पासवान, विजय प्रसाद सहित दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी सम्मिलित होकर अपना प्रतिवाद दर्ज कराया।

Post a Comment

0 Comments