पुनपुन के पारथु पँचायत में विकास का कार्य प्रगति पर ,ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर सपना हो रहा साकार

 बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद  2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरें  

✍️arvind saini

मसौढ़ी:पुनपुन प्रखण्ड पारथु पँचायत के विभिन्न गांवों में विकास का कार्य प्रगति पर


 पंचायत पारथु के मुखिया पिंकी देवी सह (मुखिया संघ अध्यक्ष) द्वारा लगातार सार्थक प्रयास से इस पंचायत के विभिन्न स्थानों पर लगातार सार्थक प्रयास से विकास कार्य प्रगति पर है एवं कुछ विकास का कार्य विभाग द्वारा अनुशंसा भी कर दिया गया है।इस वर्ष


मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम में,पंचायती ग्रामीण विकास मंत्री साथ ही विभिन्न विभागों पदाधिकारी को  मुखिया पिंकी देवी द्वारा विकास कार्य हेतु लिखित आवेदन दिया गया था।इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विभिन्न  स्थानों पर विकास का कार्य प्रगति पर है साथ ही कुछ कार्य पूर्ण भी कर लिया गया है। पिपरा मे पक्की सड़क का निर्माण एवं स्कूल पर जाने के लिए पीसीसी का निर्माण हो चुका है। तुलसी चक से रहमन चक होते हुए सिक्स लाइन तक सड़क जो क्षतिग्रस्त था मरमति का कार्य चल रहा है। उफरौल से चक भभौल होते हुए डिहरी तक सड़क मरमती का कार्य चल रहा है।तुलसी चक से पारथु पैन होते हुए भभौल महादलित टोला तक पिच का सड़क निर्माण होगा (सर्वे संख्या)sarve ID 30584 है इसका टेंडर होना बाकी है।देकुली में मेन सड़क होते हुए प्राथमिक विद्यालय से महादलित टोला होते हुए मखदुमपुर मुख्य सड़क तक पिच  सड़क निर्माण होगा जिसका सर्वे आईडी54338 है जिसकी टेंडर होना बाकी है। ग्राम पारथु में देवी स्थान से कृषि भवन एवं नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन होते हुए देवकुली मेन सड़क मे जोड़ा जाए जिसका सर्वे आईडी नंबर53120है इसका टेंडर होना बाकी है। ग्राम पंचायत पारथु में कृषि भवन के पास पंचायत सरकार भवन

यानी मिनी ब्लॉक (Mini Block) का टेंडर हो चुका है बहुत जल्द में निर्माण वहां होने जा रहा है जिसका राशि 2 करोड़ 93 लाख का है।इस विकास कार्य से पंचायत के जनता में खुशी का लहर देखा जा रहा है।साथ ही स्थानीय जनता मुखिया पिंकी देवी एवं समाज सेवी संतोष भारती इस विकास कार्य हेतु जनता इनका नाम की प्रशंसा कर रहे है।आस पास के कई ग्रामीण क्षेत्र से लोगों को

प्रखण्ड कार्य  के लिए लगभग १० किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थीं मिनी ब्लॉक हो जाने से कई तरह के प्रखण्ड से जुड़े कार्य अब पँचायत में होगी।वहीँ ग्रामीणों में काफी खुशी देखी जा रही है इस सार्थक प्रयास और बेहतर कार्य के लिए किए जा रहे कार्य देखकर लोग काफी खुश हैं।

Post a Comment

0 Comments