बी पी एस सी BPSC67उत्तीर्ण रमन राज के लिए सम्मान समारोह

 बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद  2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरें  

✍️arvind saini

बी पी एस सी उत्तीर्ण रमन राज के लिए सम्मान समारोह


मसौढ़ी :नदवां क्षेत्र 67 वीं बी पी एस सी 67 परीक्षा में उतीर्ण करने पर मसौढी के नदवां गांव के रमन राज को विद्या एजुकेशनल ग्रुप के तत्वाधान में सम्मानित किया गया । इस अवसर पर चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित एस डी एम मसौढी श्रीमती प्रीति कुमारी ने रमन राज को बधाई देते हुए कहा कि यह मसौढी क्षेत्र के लिए बहुत ही खुशी की बात है और इससे दूसरे स्टूडेंट्स (छात्र)को भी प्रेरणा मिलेंगे। कार्यक्रम की (नेतृत्व) मेजबानी कर रहे राहुल सर ने कहा कि इस क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कमीशन फेस करने में हर संभव सहयोग करना व सफल परीक्षार्थियों को सम्मानित करके उनका


उत्साहवर्धन करना यह उनके शिक्षण व जीवन का बहुत बङा मिशन है । कार्यक्रम को रमाकांत रंजन किशोर, श्रीकृष्णा सिंह शिक्षक, अतुल अवस्थी, विश्वरंजन, चन्द्रकेत सिंह चन्देल, नीरज कुमार, एडवोकेट महेंद्र सिंह अशोक, धनेश शर्मा, अरविन्द सिंह, लखन चन्देल आदि ने भी संबोधित किये। कार्यक्रम में अमृत आनन्द, चन्दन, रमनराज के परिजन सहित अन्य कई समाजसेवी, बुद्धिजीवी व नदवां से लोग उपस्थित हुए।  अपने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए रमन राज ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे एक अच्छा ऑफिसर व अच्छा इंसान बनने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे ।



Post a Comment

0 Comments