बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी की खबरें
✍️arvind saini
मसौढ़ी:शनिवार १४ अक्टूबर को ग्राम भैंसवां, मसौढ़ी में , पटना जिला (ग्रामीण), किसान एवं
सहकारिता प्रकोष्ठ के नवमनोनित कार्यकारणी के पदाधिकारियों को सम्मानित करने एवं बिहार सरकार द्वारा जाति गणना कराए जाने के साहसिक कार्य पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आभार व इस बात की चर्चा के लिए जिला अध्यक्ष कमल शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल शर्मा और संचालन रामानुज एवँ सौरभ प्रियदर्शी द्वारा किया गया।
इस अवसर के मौके पर सीताराम शर्मा ,अवकाश प्राप्त फौजी व कुशल किसान को, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष, कर्मवीर आजाद, द्वारा माला पहनाकर व अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया।
नवमनोनित जिला पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों को मुख्य अतिथि, कर्मवीर आजाद द्वारा माला पहनाकर व अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए सभी सम्मानित पदाधिकारियों को सम्मानित पद का पत्र भी दिया गया।
मुख्य अतिथि कर्मवीर आजाद और जिला अध्यक्ष कमल शर्मा के द्वारा जाति गणना से अनेकों फायदा बताए जाने पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किए, साथ ही साथ सभी उपस्थित नेतागण(जदयू कार्यकर्ता) ने नारा लगाते हुए नीतीश कुमार के इस सार्थक कदम को प्रचार प्रसार कर उनके हाथों मजबूत करने व 2024 के चुनाव में INDIA गठबंधन को जीत दिलाने के लिए हरेक तरह के सार्थक कदम उठाने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
मौके पर पिंटू कुमार , मृत्युंजय क़ुमार , अरविंद कुमार , रमेश सिंह, राजकुमार, सुरेश पटेल, सुभाषचंद गांधी, विनोद चौधरी , गौरव कुमार,रणजीत पटेल, चितरंजन सिंह, देवईश्वर रविदास , शिवनाथ प्रसाद ,राजनंदन प्रसाद ,सीताराम शर्मा, शिवनारायण प्रसाद, मो० शाहआलम ख़ान, कमलेश सिंह , लालमोहन सिंह एवँ अन्य कार्यकर्ता सामिल हुए।
Breaking :दिल्ली में भूकम्प के झटके महसूस हुए।



0 Comments
Thanks to comment