बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी की खबरें
नालन्दा: थरथरी प्रखंड मुख्यालय स्थित निजी कमेटी हॉल में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया ,
जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता ईo प्रणव प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों ने अपनी- अपनी समस्याओं के बारे में विस्तार से रखी। तथा किसानों की समस्याओं के निवारण के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर किसानों की बात करते हुये ई प्रणव प्रकाश ने कहा कि आज किसान बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहे हैं। कम बारिश एवं मुख्य वक्त पर बिजली की वाधित आपूर्ति के कारण फसल बहुत प्रभावित हुई है। बिहार भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप मोदी ने कहा कि अन्न का विक्रय मूल्य कम होना, खाद, बीज और कृषि के अन्य ख़र्चों में
बेतहाशा वृद्धि एवं समय-बेसमय प्राकृतिक विपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है। ज्यादातर किसान खेती छोड़ने को मजबूर हैं। सरकारी योजनायें भ्रष्टाचार से बुरी तरह ग्रसित हैं। साथ ही किसान के बच्चे अच्छी शिक्षा एवं रोजगार पाने में असमर्थ हैं। स्थिति विस्फोटक है। सभी किसानों ने मिलकर आगामी 29 अक्टूबर को बिहारशरीफ में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में अधिक से
अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मौके पर किसान गोष्ठी में अनूप चौहान, पुरुषोत्तम पासवान, रविन्द्र यादव, शशि भूषण, भूषण यादव, दिलीप साहू आदि ने सक्रिय रूप में भाग लिया।



0 Comments
Thanks to comment