छात्र -छात्राओं को पारथु मध्य विद्यालय में समानित की गई मौके पर

 बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद  2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरें  

✍️arvind saini

 मसौढ़ी: पुनपुन प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय पारथु में सर्वश्रेष्ठ बच्चों को किया गया पुरस्कृत


पुनपुन के मध्य विद्यालय पारथु में विद्यालय स्तर पर खेल-कूद,साफ-सफाई,75 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति एवं मूल्यांकन परीक्षा में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को महेश प्रसाद शर्मा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुनपुन,बबिता राणा प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। बबिता राणा


प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि बच्चों को विद्यालय के मुख्य धारा से जोड़ने,प्रतिदिन विद्यालय आने,खेल-कूद एवं पठन-पाठन और आकर्षित करने के उद्देश्य से बच्चों को पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से अपने व्यक्तिगत संसाधन से पुरस्कृत एवं सम्मानित करते है।महेश प्रसाद शर्मा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पुनपुन द्वारा बताया गया कि सभी विद्यालयों में इसी प्रकार से कार्यक्रम चलाया जाए तो बच्चों में शिक्षा एवं अनेक कार्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का जुनून पैदा होता है।प्रारंभिक दौर में बच्चों को विद्यालय में मुख्य धारा से जोड़ने हेतु हम सभी को काफी प्रयास करना पड़ता था।लेकिन इस प्रकार से कार्यक्रम से बच्चों में प्रतिदिन विधालय में आने की आदत बन गई है।इस कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा समिति अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य जेपी कुमार,विद्यालय के शिक्षा समिति के सदस्य,अभिभावकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments