बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी की खबरें
✍️Arvindsain
छठ पर्व की तैयारी को लेकर एसडीएम एवँ एएसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।
प्रखंड पुनपुन राजघाट नवादा पुल के समीप पुनपुन नदी किनारे छठ घाट का अनुमंडलाधिकारी मसौढ़ी प्रीति कुमारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम आर्य,अंचलाधिकारी पुनपुन कुमारी सुजाता,प्रखंड विकास पदाधिकारी पुनपुन मानेन्द्र कुमार सिंह,थानाध्यक्ष पुनपुन सीतु
कुमारी,कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता द्वारा पुनपुन जाहिदपुर घाट,पुनपुन नदी घाट, जोलबीघा सूर्यमन्दिर घाट, पकड़ी पुनपुन घाट इत्यादि घाट निरीक्षण किया गया उधर पुनपुन प्रखण्ड के राजघाट नवादा में ।नवयुवक संघ के सदस्य उमेश सिंह,गजेन्द्र कुमार ,विजय राज,विकास कुमार,शिव कुमार,राहुल कुमार,पप्पू निषाद द्वारा निरीक्षण पदाधिकारी से छठ घाट की साफ-सफाई,बेरकिंडग ,पानी
टैंकर, चलंत शौचालय,सुरक्षा हेतु पुलिस बल की इस घाट पर व्यवस्था करने की मांग की ।SDM द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस घाट पर पानी टैंकर, चलंत शौचालय,मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की व्यवस्था किया जाएगा साथ ही नवयुवक संघ के उपस्थित सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस वर्ष भी इस घाट पर लगभग 20 से 25 हजार छठ व्रतियों पूजा करने के लिए आने का अनुमान है।इस वर्ष भी नवयुवक संघ द्वारा घाट पर सूर्य भगवान की प्रतिमा,लाइट,बाजा, चेंजिग रूम आदि की उचित व्यवस्था किया जाना है।


0 Comments
Thanks to comment