बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार मसौढ़ी,फुलवारी की खबरें
✍️Arvindsaini
राजघाट नवादा छठ घाट का निरीक्षण करने पहुँचे पुनपुन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी
प्रखंड पुनपुन राजघाट नवादा पुल के समीप पुनपुन नदी किनारे छठ घाट का प्रखंड विकास पदाधिकारी पुनपुन मानेन्द्र कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष पिपरा आरके पाल द्वारा निरीक्षण किया गया।साथ में स्थानीय मुखिया रवि कुमार एवं पूर्व मुखिया जय प्रकाश पासवान उपस्थित रहें।नवयुवक संघ के सदस्य उमेश सिंह,गजेन्द्र कुमार उर्फ राजू सिंह,विजय राज,विकास
कुमार,शिव कुमार,राहुल कुमार,पप्पू निषाद द्वारा निरीक्षण पदाधिकारी से छठ घाट की साफ-सफाई,बेरकिंडग ,पानी टैंकर, चलंत शौचालय,सुरक्षा हेतु पुलिस बल की इस घाट पर व्यवस्था करने,साथ ही सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस वर्ष भी इस घाट पर लगभग 15 से 20हजार छठ व्रतियों पूजा करने के लिए आने का अनुमान है।इस वर्ष भी नवयुवक संघ द्वारा घाट पर सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित ,लाइट,बाजा, चेंजिग रूम आदि की व्यवस्था किया जाना है।लोक आस्था का महापर्व छठ में बड़े ही स्वच्छता और धार्मिक अनुष्ठान से की जाती है ,इस पर्व को महिला एवं पुरुष भी करते हैं ,मान्यता है कि मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, सूर्य को अर्घ दी जाती है डूबते हुए सूर्य एवँ उगते हुए सूर्य ,गंगा नदी, पुनपुन नदी इत्यादि से पवित्र जल लाकर खरना की प्रसाद बनाई जाती है,छठ पर्व की गीतों से पूरे बिहार में एक अलग ही पहचान है बिहार के बाहर जो प्रदेश वासी हैं उन्हें बस छठ व्रत पर आधारित एक धुन सुना दिया जाए तो मन मे एक अलग ही माहौल बन जाता है क्योंकि यह पर्व लोक-आस्था का महान पर्व है।


0 Comments
Thanks to comment