बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे....
पटना/फुलवारीशरीफ /पुनपुन
फुलवारी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत पुनपुन प्रखंड में स्थित बेहरावा पंचायत के ग्राम शेखपुरा एवं
कल्याणपुर पंचायत के ग्राम बूटीचक में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत डॉo राम मनोहर लोहिया खेल क्लब भवन का कार्य विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह के पार्षद योजना निधि से शुभारम्भ कार्यक्रम का नारियल फोड़कर कार्य का शुभारम्भ किया गया। इस कार्य शुभारम्भ से ग्रामीणों, युवा एवं युवतियो मे खुशी का माहौल दिखा। बेहरावा पंचायत के कार्यक्रम की अध्यक्षता बेहरावां पंचायत अध्यक्ष सुबोध कुमार एवं कल्याणपुर पंचायत कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याणपुर पंचायत अध्यक्ष लव कुश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर बेहरावां पंचायत अध्यक्ष सुबोध कुमार एवं कल्याणपुर पंचायत अध्यक्ष लव कुश कुमार सहित सम्मानित ग्रामीणो ने पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव जदयू श्याम रजक को फुल माला पहनाकर जोश के साथ भव्य स्वागत किया।
पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव जदयू श्याम रजक ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खेल क्लब भवन निर्माण का कदम ऐतिहासिक पहल है। आज के दौर में जब परंपरागत खेल धीरे-धीरे गाँव की चौपाल और मैदानों से दूर हो रहे हैं, ऐसे में यह पहल खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि फुलवारी विधानसभा क्षेत्र में बनने वाला यह खेल क्लब भवन युवा प्रतिभाओं को न सिर्फ खेलों के प्रति प्रेरित करेगा बल्कि उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, जदयू पटना जिला ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, पुनपुन प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल कुमार सहनी, बेहरावां पंचायत अध्यक्ष सुबोध कुमार, कल्याणपुर पंचायत अध्यक्ष लव कुश कुमार, पुनपुन प्रखंड उपाध्यक्ष गुड्डू पटेल, पुनपुन के पूर्व युवा अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार उर्फ़ रिंकू, मधुसूदन कुमार, विक्की बिहारी, मनीष कुमार, सुदिल सिंह, अरुण कुमार सिंह, विनोद कुमार, हरीशंकर कुमार, सुनील कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, संजय पासवान, संजय कुमार, अजीत सिंह, राजनाथ सिंह, सूरज पासवान, प्रेम शंकर कुमार, राज कुमार, चन्द्रशेखर पंडित, महाबीर प्रसाद, मुरना मांझी, अनूप मांझी, श्रवण कुमार, दीपक कुमार, विहारी कुमार एवं रंजीत कुमार सहित गणमान्य नेतागण, जदयू कार्यकर्तागण तथा सैकड़ो की संख्या मे स्थानीय ग्रामीण, नौजवान, बुजुर्ग व महिलाए मौजूद रहे।


0 Comments
Thanks to comment