बिहार patna_bihar poltics #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन बिहार क्राइम न्यूज़। राजनीति नगर परिषद 2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल आयुर्वेद-कला बिहार सरकार नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी की खबरे..
मध्य विद्यालय लखना के शिक्षिका का विदाई
पुनपुन प्रखण्ड अन्तर्गत मध्य विद्यालय लखना के शिक्षिका सुनीता कुमारी मिश्रा अठारह वर्षो के सेवा पश्चात सेवानिवृत्त हो गई।इस अवसर पर विद्यालय पहुँचे मुख्य अतिथि प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार मंडल को प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुलेखा कुमारी द्वारा शॉल व डायरी एवँ बुके देकर सम्मानित किया गया ।
भव्य कार्यक्रम में शिक्षिका सुनीता कुमारी मिश्रा को शॉल व बुके द्वारा स्वागत कर पुष्प वर्षा द्वारा स्टेज पर लाया गया।बच्चों द्वारा स्वागत गीत व शिक्षकों के द्वारा स्वागत में भाषण दिये।प्रखंड शिक्षा
पदाधिकारी,पुनपुन विनय कुमार मंडल ने कहा कि सेवानिवृत्त होनेवाली सुनीता कुमारी मिश्रा का सेवाकाल के कुशल व्यवहार व शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में उनके योगदान को कदापि भुलाया नहीं जा सकता है।सेवानिवृत्त के बाद शिक्षक समाज के प्रति जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है।शिक्षक संतोष कुमार ने अभिनन्दन सह सम्मान पत्र पढकर सुनाया व सुनीता कुमारी मिश्रा को भेंट स्वरूप प्रदान किया।उपस्थित बी०आर०पी० सियाशरण दास व शिक्षक एकराम अंसारी, शशि रंजन प्र० सिन्हा, नरेश प्रसाद , सुरेश प्रसाद, चंपा कुमारी, गौतम कुमार व अन्य सैकड़ों शिक्षकों ने अपने विचार प्रकट किये ।

0 Comments
Thanks to comment