महागठबंधन प्रत्याशी गोपाल रविदास के समर्थन में लालू प्रसाद यादव ने रोड शो किया ,उमड़ा जनसैलाब

 बिहार patna_bihar poltics  #@punpun expressन्यूज़24पुनपुन   बिहार  क्राइम न्यूज़।  राजनीति     नगर परिषद  2023 ,धर्म -भक्ति ,राशिफल  आयुर्वेद-कला    बिहार सरकार     नामंकन , फ़िल्म जगत की खबरें...youtube चैनल क्लिक करें और subscribe लाइकपटना बिहार ,अलग -अलग राज्यो के महत्वपूर्ण खबरें /नालंदा ,मसौढ़ी,फुलवारी  की खबरे....

पटना/ फुलवरीसरीफ


महागठबंधन प्रत्याशी गोपाल रविदास के समर्थन में लालू प्रसाद यादव ने रोड शो ,उमड़ा जनसैलाब


राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने फुलवारी शरीफ में महागठबंधन समर्थित भाकपा (माले) प्रत्याशी गोपाल रविदास के समर्थन में एक विशाल रोड शो किया।

यह रोड शो खोजा इमली से प्रारंभ होकर ब्लॉक (फुलवारी शरीफ), टमटम पड़ाव,थाना गोलंबर,खानकाह मुजीबिया, इशापुर पुल, इशापुर, राय चौक,वापस थाना गोलंबर, नया टोला, नौहसा,एम्स गोलंबर,लखपर, फुलवारी हाई स्कूल होते हुए राष्ट्रीय गंज तक निकाला गया।



इस पूरे रोड शो में हज़ारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह लोगों ने लालू जी का स्वागत किया। लालू प्रसाद यादव ने फुलवारी शरीफ की जनता से विधायक सह महागठबंधन प्रत्याशी  गोपाल रविदास  को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने विशेष रूप से गोपाल रविदास  को अपनी गाड़ी की प्रथम सीट पर बैठाकर स्नेह और समर्थन का परिचय दिया।

पूरा रोड शो “लालू यादव ज़िंदाबाद, गोपाल रविदास ज़िंदाबाद, तेजस्वी यादव ज़िंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारों से गूंजता रहा।मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments